परिवहन निगम कार्मिकों के द्वारा परिवहन निगम मुख्यालय पर एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए !
उत्तर प्रदेश -: सादर पूछना चाहता हूं क्या परिवहन निगम कार्मिकों के द्वारा परिवहन निगम मुख्यालय पर एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए ….आप दोनों आई ए एस अधिकारी है आप विभाग ही नहीं चलाते ,देश भी चलाते हैं देश में कानून का राज हो का पालन कराने की जिम्मेदारी आप पर है। सरकार चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी की हो सभी में आपकी जिम्मेदारी समान है ,कर्तव्य,जिम्मेदारी सदेव एक है तो आपके विभागों में निगम के विभिन्न वर्गों के कर्मचारी उत्पीड़ित ,शोषित क्यों है ,क्यों परिवहन निगम के साथ परिवहन विभाग सौतेला व्यवहार करता है
आल इंडिया परमिट के नाम पर प्रदेश की जनता को यह बताता है कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग यह क्यों नहीं देखता कि डग्गामार संचालन किस चरम सीमा तक होगा रोक क्यों नहीं है,मुख्यसचिव उत्तर प्रदेश के आदेशों की अवहेलना खुले आम हो रही है और आपके क्षेत्रों में तैनात इन डग्गामार संचालन से क्या साठ गांठ कर रहे है जब की डग्गामार संचालन को रोकने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार कह चुके है क्यों श्री मान मुख्य सचिव महोदय एवम् माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों निर्देशों की अवहेलना किस की शह पर हो रही है कैसे रुकेगा ,कौन रोकेगा,,,, श्री मान प्रबंध निदेशक महोदय हमारे परिवहन निगम के छोटे कर्मचारी जो कि संविदा,आउट सोर्स के चालक परिचालक क्यों शोषण का शिकार है सभी निगम के अधिकारी कर्मचारी सभी जानते है कि डग्गामार संचालन के कारण निगम की आय प्रभावित हो रही है फिर भी किस नियम,किस अनुबंध की धारा के अनुसार इनके वेतन से और टोकन रिकवरीय की जा रही है
पिछले वर्षों से लगातार निगम की आय तेजी से प्रभावित हो रही है क्या किया जा रहा है मेरे हिसाब से सब अपना पल्ला झाड़ रहे है और मीटिंगों के पीछे छिप रहे है शासन और सरकार को गुमराह कर रहे है परिवहन निगम में निगम को नई बसे दी जा रही है ,
तमाम एजेंसियों से आउट सोर्स परिचालक भर्ती किया जा रहा है,क्या जब बात शासन और सरकार में बस बेड़ा बढ़ाने पर चर्चा होती है तब हा में सर हिलाने से पहले परिवहन निगम राष्ट्रीकृत मार्गो को बढ़ाने,अतिरिक्त यात्री कर को समाप्त करने,डग्गामार संचालन को 100% बंद कराने की बात को क्यों नहीं उठाया जाता जिससे परिवहन की आय प्रभावित होती है।
कृपया बताना चाहेंगे कि जब हमारी की सुनने वाला नहीं है तब क्या यही एक रास्ता नहीं बचता कि हम आंदोलन करे देश के चौथे स्तंभ माननीय मीडिया से अपनी आवाज को प्रदेश की 25 करोड़ जनता ,न्यायलय तक पहुंचाए। सभी परिवहन निगम के अधिकारियों,कर्मचारियों से अपील है
कि आप तक इस आंदोलन की तिथि जब भी पहुंचे तब आपको सभी डिपो से ,कार्यशाला से,मुख्यालय से दो दो लोग पहुंचे ताकि हमारी आवाज परिवहन आयुक्त महोदया एवम् प्रबंध निदेशक महोदय तक पहुंचने के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता तक पहुंचेआप सभी सही है या नहीं जरूर लिखे और अधिक से शेयर करे