उत्तर प्रदेश
गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद में शामली महोत्सव 2626 का होगा भव्य आयोजन डीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक।
शामली – : ( दिनांक 08-04-2026 )- : नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शामली श्री अरविन्द कुमार चौहान ने आज गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शामली महोत्सव- 2026 का भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा शामली महोत्सव 2026 के आयोजन हेतु नामित किए गए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए और उसके अनुसार तैयारी के निर्देश दिए।
आयोजित बैठक में शामली महोत्सव- 2026 को लेकर दिनांक 08 मई से दिनांक 11मई 2026 तक चार दिवसीय तिथि प्रस्तावित की गई और शामली महोत्सव को लेकर जनपद में स्थल चयन वी.वी. डिग्री कॉलेज शामली को रखा गया है। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों यथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं साफ सफाई आदि व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित को निर्देशित किया गया।
शामली महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ नामचीन कलाकारों की धूम रहेगी। शामली महोत्सव में विभागों की प्रदर्शनी साथ महोत्सव में उच्च स्तरीय फूड स्टॉल भी रहेंगे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह, पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।