main slideअपराधपंजाबराज्य

ब्रेकिंग न्यूज़: चंडीगढ़ BJP कार्यालय ग्रेनेड हमले के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी से दबोचे गए आरोपी, ISI से जुड़े विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर रची गई थी साजिश

पंजाब:चंडीगढ़ के सेक्टर 37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के रेवाड़ी से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा।इससे पहले भी इस मामले में पांच अन्य आरोपियों—बलविंदर लाल उर्फ शामी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ अभिजोत शर्मा—को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमनप्रीत पर पहले से चोरी और स्नैचिंग के केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस हमले के पीछे विदेशी हैंडलर्स का हाथ था, जो पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपियों को हमले के लिए करीब 2 लाख रुपये का लालच दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गुरतेज सिंह करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के जरिए इन हैंडलर्स के संपर्क में आया था। 28 मार्च को उसने अपने साथियों के साथ एसबीएस नगर के भरापुर गांव से हथियार और ग्रेनेड हासिल किए।एक अप्रैल को रेकी करने के बाद अमनप्रीत ने भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, जबकि गुरतेज ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया।डीजीपी ने कहा कि चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस के बेहतर समन्वय से इस साजिश का पर्दाफाश संभव हो पाया है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button