लखनऊ

छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उप मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि राष्ट्रधर्म, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं शिवाजी महाराज – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ -: ( 3 अप्रैल 2026 )-: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7- कालिदास मार्ग पर ‘हिंदवी स्वराज्य’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन अद्वितीय पराक्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से ओत-प्रोत रहा है।

उन्होंने अपने साहस, संगठन क्षमता और रणनीतिक कुशलता से राष्ट्रधर्म की स्थापना करते हुए एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श हमें सदैव साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button