उत्तर प्रदेशप्रमुख ख़बरेंराज्य

अंडर-16 क्रिकेट का लिया गया ट्रायल

खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

गाजियाबाद : गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन अल्फा क्रिकेट ग्राउंड में किया गया। ट्रायल में गाजियाबाद से 383 और बागपत से 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें बैट्समैन, गेंदबाज और विकेटकीपर खिलाड़ी शामिल थे।

ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं से उनकी तकनीक और खेल भावना का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सेक्रेटरी मनोज माकड़ सहित रणजी खिलाड़ी नलिन मिश्रा और सलेक्टर टीम में पूर्व टेस्ट प्लेयर भी मौजूद रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button