पश्चिम बंगाल :विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम सियासी दलों की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।
अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के साथ उनके रोड शो में भी हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी के साथ मिलकर अमित शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।

