main slideअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊ
मोहम्मद इकबाल को भगोड़ा अपराधी घोषित
इकबाल से जुड़ी तीन बड़ी चीनी मिले जब्त

लखनऊ:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहम्मद इकबाल को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया। सुनवाई कर रहे न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने अपने आदेश में सख्त रुख अपनाते हुए इकबाल से जुड़ी तीन बड़ी चीनी मिलों को जब्त करने का आदेश दिया। इन मिलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1000 करोड़ बताई जा रही है।
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद इकबाल लंबे समय से जांच एजेंसियों की पकड़ से बाहर था। लगातार कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में FEOA के तहत इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।