uncategrized

विवादित डायलॉग के चलते कानूनी मुश्किलों में घिरी धुरंधर-2

निर्माताओं पर बरेली शहर की धवि धूमिल करने का आरोप

फिल्म धुरंधर-2 के एक डायलॉग पर विवाद छिड़ गया है। इस फिल्म में ‘बरेली का पाकेटमार’ डायलॉग है। इस पर शहर के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्षद ने फिल्म निर्माताओं पर बरेली शहर की धवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

फिल्म धुरंधर-2 एक विवादित डायलॉग के चलते कानूनी मुश्किलों में घिर सकती है। फिल्म के एक दृश्य में बरेली का पॉकेटमार डायलॉग का इस्तेमाल किए जाने पर शहरवासियों ने कड़ा एतराज जताया है। इस मामले में रामपुर गार्डन क्षेत्र के पार्षद राजेश अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता-निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजकर संबंधित डायलॉग को तत्काल हटाने की मांग की है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button