उत्तर प्रदेश
कालाबाजारी करने पर लाइसेंस रद्द करने की दी चेतावनी – जिलाधिकारी
फिरोजाबाद -: जिलाधिकारी ने गैस एजेन्सी स्वामियों के साथ की बैठक: कालाबाजारी करने पर लाइसेंस रद्द करने की दी चेतावनी। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलैक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनपद के सभी गैस एजेन्सी स्वामियों के साथ महत्वपूर्ण आपात बैठक की, बैठक में जिलाधिकारी ने घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कडे़ दिशा-निर्देश जारी किए गए |
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस एजेन्सियों के बाहर आम नागरिकों की लम्बी लाइनें किसी भी आधार पर नही लगनी चाहिए, उपभोक्ताओं को सुचारू और समयबद्ध तरीके से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराना एजेन्सी मालिकों की जिम्मेदारी है।