इंदिरा गाॅधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में प्रातः 10 बजे से किया जाना प्रस्तावित है !
लखनऊ -: जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती प्रीती चन्द्रा ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के द्वारा 08 मार्च 2026 कों पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का आयोजन इंदिरा गाॅधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में प्रातः 10 बजे से किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी महिन्द्रा फाइनेन्स, हीरो क0, एमाजाॅन, जिओ, फिल्पिकार्ट के एफ,सी इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया जाना है जिसमें न्यूनतम हाईस्कूल पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। यह मेला केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है।
उन्होने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाॅब सीकर में आॅनलाइन पंजीकरण कराने के बाद इच्छित कम्पनी में साक्षात्कार देने हेतु पोर्टल पर लाॅगिन करके रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन कर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। पंजीकरण में असुविधा होने पर 155330 टोल फ्री नं0 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।


