उत्तर प्रदेश
भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार मजदूरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत !
मैनपुरी -: शुक्रवार की दोपहर बाजार करके घर वापस जा रहे बाइक सवार मजदूर विश्राम सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी रुई, आजाद पुत्र रूपलाल निवासी नगला कमल थाना भोगांव को पावर हाउस के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।