राशिफल 2 मार्च 2026(राशिफल )
राशिफल (राशिफल ) 2 मार्च 2026
मेष
परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं और पत्नी से भी विवाद हो सकता है.दिन कुछ खास नहीं रहेगा.स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे. कुल मिलाकर दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा.
वृषभ
दिन सामान्य रहेगा.किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद पैदा हो सकता है. व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे.स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.
मिथुन
कोई नया वाहन और मकान या फिर दुकान भी खरीद सकते हैं.परिवार में मांगलिक कामों के योग बनेंगे. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा. छात्र कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं.
कर्क
कारोबार-व्यवसाय के लिए आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे, क्योंकि कारोबार के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. कोई पुराना मामला सालों से चला आ रहा है न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में आएगा. अच्छे कायों से परिवार में सम्मान बढ़ेगा.
सिंह
ऐसे में किसी जानकार से बातचीत करके ही फैसला लें.व्यवसाय में परिवर्तन करना लिए ठीक नहीं रहेगा, जिससे मन अशांत रहेगा.व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं. जॉब करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि कोई झूठा आरोप लगा सकता है. किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी. लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है.
कन्या
वाणी पर संयम रखें.दफ्तर में किसी के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी. जूनियर से किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है. परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यवसाय में पार्टनर से धोखा खा सकते हैं.वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें.
तुला
बिजनेस पार्टनर साथ छोड़ सकते हैं.व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, जिससे यह लड़ाई लड़ने में सक्षम होंगे. पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे. किसी खास काम के लिए बाहर जा सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.
वृश्चिक
परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. इसके साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा. व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. दिन बहुत अच्छा रहेगा. बिजनेस में सोचे हुए काम पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा. जॉब करते हैं तो कोई नए कार्य का दायित्व मिलेगा.
धनु
पार्टनर से मतभेद की स्थिति पैदा होगी. थोड़ा अलर्ट रहें, क्योंकि व्यवसाय में नुकसान हो सकता है. परिवार में एकता बनी रहेगी. न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं. दफ्तर में कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पत्नी की तबीयत खराब होने से आपका मन उदास रहेगा.
मकर
दिन अच्छा रहेगा और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. नया मकान या फिर वाहन खरीद सकते हैं. किसी बात पर पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा. कामों की वजह से परिवार में सम्मान बढ़ेगा.
कुंभ
व्यस्त रहेंगे, लेकिन सेकेंड हाफ कुछ समस्याओं से भरा हो सकता है.परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है. दफ्तर में जॉब के दौरान अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं. न्यायालय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है, जिससे मानसिक चिंता बनी रहेगी. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
मीन
कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा. वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें.कुल मिलाकर धनलाभ के मामले में दिन शानदार रहेगा. सोमवार को आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा. पैरेंट्स का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और वो धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
पं सुभाष पाण्डेय





