धर्म - अध्यात्म

राशिफल 23 फ़रवरी 2026 (राशिफल )

राशिफल   (राशिफल )   23 फ़रवरी 2026

मेष
सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है।ईर्ष्या से बचें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। रिश्तों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ अनबन दूर हो सकती है।

वृषभ
आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।भाग्य साथ देगा।रिश्तों की खटास दूर होगी और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन
धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी। दिन संतुलित रहेगा। बड़े निर्णय सोच-समझकर लें और कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।

कर्क
नए कार्य की योजना बन सकती है, अनजान लोगों पर भरोसा न करें। दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा और आवश्यक मदद समय पर मिलेगी।

सिंह
विरोधियों पर आपकी सूझबूझ भारी पड़ेगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और नौकरी या करियर में नए विकल्प लाभकारी साबित हो सकते हैं।

कन्या
जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से बातचीत लाभदायक रहेगी और व्यापार में विस्तार के योग हैं।

तुला
पारिवारिक चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार में बदलाव के विचार बन सकते हैं।

वृश्चिक
सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। निर्णय लेने में असमंजस हो सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें और व्यापारिक मामलों में स्पष्ट संवाद करें।

धनु
पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाएं। व्यस्तता अधिक रहेगी। जीवनसाथी के साथ नए कार्य की शुरुआत संभव है। रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी।

मकर
नई जिम्मेदारी आत्मविश्वास बढ़ाएगी। जिम्मेदारी और अनुशासन से काम करें।निवेश लाभकारी रहेगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

कुंभ
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन रहे हैं। चुनौतियां आएंगी, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।समय पर काम पूरा करना जरूरी होगा।

मीन
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें और यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button