उत्तराखंड

भगत सिंह कोश्यारी से मिला नर्सिंग एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर 79वें दिन भी जारी रहा धरना

देहरादून -:  उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार (Year-wise) कराने की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना शनिवार को 79वें दिन में प्रवेश कर गया। लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से नर्सिंग अभ्यर्थियों में आक्रोश और निराशा बढ़ती जा रही है।
शनिवार को नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्य में लंबे समय से नर्सिंग भर्तियां नियमित रूप से आयोजित नहीं हो पा रही हैं, जिसके कारण हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर रोजगार मिल सके। आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। इसके बावजूद भर्तियों में देरी हो रही है, जिसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में नवल पुंडीर, प्रीति सिंह,उपेंद्र, सहित अन्य अभ्यर्थी मौजूद रहे। इस दौरान धरना स्थल पर बड़ी संख्या में नर्सिंग अभ्यर्थी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button