साध्वीश्री सौम्यगुणाश्रीजी मसा आदि ठाणा का बाड़मेर नगर आगमन शुक्रवार को कल्याणपुरा जिनालय से प्रातः 8.00 बजे होगा आगमन,

बाड़मेर -: ( राजस्थान 05.02.2026 )- : मुमुक्षु कु. संन्तोष मालू के संयम पथ अनुमोदना महोत्सव में पावन निश्रा प्रदान को लेकर विहार सेवा प्रेरिका, शारदा-पुत्री सौम्यगुणाश्री जी मसा आदि ठाणा-6 का थार नगरी, बाड़मेर में शुक्रवार को कल्याणपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय से प्रातः 8.00 बजे आगमन होगा।
संयम अनुमोदना महोत्सव संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि थार नगरी बाड़मेर की संयम रत्ना, मालू परिवार की कुलदीपिका मुमुक्षु कु. सन्तोष की भागवती दीक्षा की अनुमोदना में बाड़मेर में दीक्षार्थी परिवार की ओर से त्रि-दिवसीय संयम अनुमोदना महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिस कड़ी में प. पू. साध्वीश्री सौम्यगुणाश्रीजी मसा. आदि ठाणा-6 का पावन आगमन शुक्रवर को प्रातः 8.00 बजे महावीर चौक कल्याणपुरा से होगा।
अमन ने बताया कि साध्वीजी भगवन्त का आगमन पथ महावीर चौक, कल्याणपुरा, माणक अस्पताल, साधर्मिक सेवा समिति, आराधना भवन, प्रतापजी की प्रोल, पीपली चौक, ढ़ाणी बाजार, जूना केराडू मार्ग, महावीर सर्किल, मुमुक्षु सन्तोष मालू के निवास से राहिड़ा पाड़ा स्थित श्री सूरज मिश्रीमलजी बोथरा उण्डखा वालों के भवन तक रहेगा। आप सभी जैन बन्धु, माताएं-बहिनें सादर आमंत्रित है।

