uncategrized
गया स्टेशन के पुनर्विकास हेतु 45 दिनों का ब्लॉक के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं रीस्ड्यूलिंग !
यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं स्टेशन के समग्र विकास के उद्देश्य से डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 02 एवं 03 पर मेजर रीडेवलपमेंट कार्य किया जाना है। इसके लिए दिनांक 05 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक (कुल 45 दिन) का मेगा ब्लॉक स्वीकृत किया गया है। इस अवधि के दौरान लखनऊ मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किए जा रहा है जिसका विवरण निम्न है ।
मार्ग परिवर्तन (Diversion): निम्न ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा:-
- दिनांक 04.02.2026 से 21.03.2026 तक गाड़ी संख्या 14223 बुद्ध पूर्णिमा एक्स. राजगीर–पटना जं जं–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं–वाराणसी जं के रास्ते संचालित की जाएगी l
- दिनांक 04.02.2026 से 21.03.2026 तक गाड़ी संख्या 14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्स.––वाराणसी जं – पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं- पटना जं- राजगीर जं के रास्ते संचालित की जाएगी l
शॉर्ट टर्मिनेशन (Short Termination) / शॉर्ट ओरिजिनेशन (Short Origination)
- दिनांक 04.02.2026 से 21.03.2026 तक गाड़ी संख्या 14259 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी ।
- दिनांक 07.02.2026 से 21.03.2026 तक गाड़ी संख्या 14260 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं से ओरीजीनेट होगी ।
- दिनांक 06.02.2026 से 21.03.2026 तक गाड़ी संख्या 14261 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर ) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी ।
- दिनांक 05.02.2026 से 21.03.2026 तक गाड़ी संख्या 14262 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर ) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं से ओरीजीनेट होगी ।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139, तथा नजदीकी स्टेशन से अवश्य सत्यापित कर लें। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उत्तर रेलवे खेद व्यक्त करता है तथा सुरक्षित एवं बेहतर रेल सेवाएँ प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

