उलटफेर का शिकार हुआ श्रीलंका( श्रीलंका)
टी20 वर्ल्ड कप : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 फरवरी को तीन वार्म अप मैच खेले गए। दिन के पहले ही मैच में श्रीलंका ( श्रीलंका) ए की टीम को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। उनकी टीम ओमान से मैच हार गई। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड्स की टीम को हराया है। दिन के तीसरे मुकाबले की बात करें तो वहां नेपाल ने रोमांचक मैच में यूएई को हराया है। ओमान, जिम्बाब्वे और नेपाल को इस वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत मिली है।
श्रीलंका ए की टीम को ओमान से मिली हार
दिन का पहला मैच श्रीलंका के कोलंबो क्रिकेट क्लब में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ए की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दुलनिथ सिगेरा ने 20 रन, वानुजा सहन ने 29 रन बनाए। इसके जवाब में ओमान ने 18 ओवरों में 146 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। आमिर कलीम 47 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विनायक ने 24 गेंदों में 39 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में श्रीलंका को हराकर ओमान ने वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया है।
जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड्स को हराया
जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के खिलाफ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में 29 रन से जीत दर्ज की। इस टीम के लिए रेयान बर्ल ने 31 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रेयान बर्ल ने अर्धशतक लगाया। वह 31 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। वहीं डियोन मेयर्स ने 14 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 149 रन पर सिमट गई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया, जबकि लोगान वैन बीक ने नाबाद 40 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
नेपाल ने यूएई को दी मात
दिन के तीसरे और आखिरी मैच ने नेपाल ने यूएई के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। यूएई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे। टीम के लिए हर्षित कौशिक ने 35 रन, सोहैब खान ने 38 रन का योगदान दिया। जवाब में नेपाल की टीम ने 17 ओवर में 148 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम के लिए दीपेंद्र सिंह एरी ने 31 बॉल पर 50 रन बनाए। वहीं आरिफ शेख ने 37 गेंदों में 61 रन की तुफानी पारी खेली। दोनों ही प्लेयर टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे।
