उत्तराखंड

जश्न की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, नववर्ष पर अलर्ट मोड में दून पुलिस

देहरादून -: नववर्ष के स्वागत की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस ने अलर्ट मोड अपना लिया है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर नगर और देहात क्षेत्रों में पुलिस टीमें सक्रिय रूप से वाहनों की एल्कोमीटर के जरिए जांच कर रही हैं। जनपद की सीमाओं से लेकर आंतरिक मार्गों तक हर वाहन पर नजर रखी जा रही है, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने या किसी तरह के हुड़दंग की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस ने मसूरी, सहस्रधारा, मालदेवता समेत सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। सुरक्षा के मद्देनज़र संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जश्न के नाम पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग मचाने या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों की रात थाने की हवालात में कटेगी। एसएसपी देहरादून खुद विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button