उत्तर प्रदेश

आज से किसान पाठशाला अभियान !

जौनपुर -: शासन किसानो की आय बढ़ाने के लिये कई महत्वपूर्ण योजनाये चला रही है। रबी अभियान के लिये निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के लिये 13 दिसम्बर 2025 से 29 दिसम्बर 2025 तक ग्राम पंचायत स्तरीय रबी गोष्ठी / किसान पाठशाला अभियान चलेगा।
उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि अभियान का रोस्टर जिलाधिकारी डा० दिनेंश चन्द्र द्वारा जारी कर सम्बन्धित अधिकारियो को प्रभावी तरीके से कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गये है।

उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 625 ग्राम पंचायतो में 02 दिवसीय किसान पाठशाला आयोजित होगी, जिनमें कृषि वैज्ञानिक, कृषि एवं सम्बन्धित विभागो के अधिकारी / कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो रोस्टर के अनुसार निर्धारित गाँवो में 02 दिनो तक कार्यक्रम करेंगी, जिसमें उन्नत तकनीकियो एवं विभागीय योजनाओ से कृषको को जागरूक किया जायेगा, ताकि किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी समृद्धि करते हुये कृषि का सतत् विकास कर सकते है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button