खेतासराय पुलिस टीम द्वारा धोखाधडी से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया चालान
जौनपुर -: जौनपुर जिला पुलिस प्रमुख डॉक्टर कौस्तुभ के दिशा निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना खेतासराय की पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2025 धारा 419/420/467/468/471/386/504/506/120 भादवि. में संलिप्त चकबन्दी अधिकारी बदलापुर जौनपुर कार्यालय में नियुक्त कर्मचारी अनुचर कृष्ण मुरारी पुत्र स्व0 रामानन्द निवासी ग्राम सकरदेह थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर को कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर से तथा बलराम मौर्य पुत्र स्व0 खुड़भुड़ मौर्य निवासी ग्राम कोड़रा कला थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर तत्कालीन पेशकार चकबंदी अधिकारी बदलापुर को कलेक्ट्रेट परिसर गेट अयोध्या गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का चालान सम्बन्धित न्यायालय चालान किया गया ।