धर्म - अध्यात्म

 राशिफल 19 अक्टूबर 2025  (राशिफल- ) 

राशिफल    (राशिफल- )  19 अक्टूबर 2025

मेष
कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। वित्तीय मामलों में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृषभ
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव है लेकिन नए निवेश से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन
करियर में तरक्की के संकेत हैं। दिन व्यस्तता वाला रहेगा लेकिन परिणाम शुभ होंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में समझदारी जरूरी है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है।

कर्क
परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। दिन भावनात्मक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।

सिंह
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा।व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें।

कन्या
ऑफिस में किसी सहकर्मी से टकराव हो सकता है, इसलिए संयम रखें। स्वयं के कार्यों में ध्यान देने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।

तुला
मन में कुछ असमंजस रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति पक्ष में होगी। दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में समझदारी दिखाएं। सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक
धन की आवक बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। रिश्तों में मिठास आएगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु
नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ समय है।किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शिक्षा व करियर के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर
कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमानी से उन्हें हल कर लेंगे।दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन
परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बनेगा।दिन भाग्यशाली रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button