धर्म - अध्यात्म

राशिफल 13 अक्टूबर 2025(राशिफल ) 

राशिफल   (राशिफल )  13 अक्टूबर 2025

मेष
परिवार वालों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिल सकते हैं। खर्चों में कमी आयेगी। कीमती वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। परोपकार के कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी।

बृष
कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। दिन शानदार रहने वाला है। पीठ दर्द उभर सकता है। घर के मामलों में दूसरों से सलाह न लें। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें।

मिथुन
करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। कारोबार में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बातूनी स्वभाव की लोग आलोचना कर सकते हैं। मन किसी कारण अशान्त हो सकता है। कोई काम रुक सकता है। व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें।

कर्क
लाभ होगा। कारोबार में गति आने से प्रसन्न रहेंगे। दिन खुशनुमा रहने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। इनकम के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ायेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। अधिकारी काम की प्रशन्सा कर सकते हैं।

सिंह
किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। सोचे हुये काम दोबारा शुरू होंगे। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहना चाहिये। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या
किसी मुद्दे पर समझौते करने पड़ सकते हैं। नई साझेदारी होगी।ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। धर्म कर्म में रुचि लेंगे। नौकरी ढूँढ रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला
परिवार में अनुशासनहीनता रहेगी। विरोधी आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। कीमती चीज खो सकती है। दिन सामान्य रहेगा। पुराने अनुभवों से सीखने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। किसी काम में लाभ होगा।

बृश्चिक
घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। करीबी लोगों से सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ मुलाकात होगी। आय में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना है। अचल संपत्ति के मामले आगे बढ़ेंगे।

धनु
सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। नए स्रोत से लाभ होगा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नजदीकी मित्रों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा करेंगे। यात्रा को लेकर विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में आपकी छवि अच्छी बनेगी।

मकर
किसी को सलाह न दें। कोई बहस कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सभी पुराने काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। घूमने-फिरने में काफी रुचि लेंगे। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।उत्साह का वातावरण रहेगा।

कुम्भ
व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। सेहत की चिन्ता रहेगी। क्रोध और उत्तेजना के कारण कार्य प्रभावित रहेंगे। पार्टनरशिप सफल रहने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकार सीमित हो सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष पर असर पड़ सकता है.

मीन
ऑफिस का काम पूरा कर पाएंगे।लोग आपकी सराहना करेंगे। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिलेगी। मित्रों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिये दिन बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र का माहौल सहयोगात्मक रहेगा।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button