main slide

23 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2025 के मध्य विकसित भारत निबन्ध चैलेन्ज का (ऑनलाइन) आयोजन किया जाना !

29वें राष्ट्र युवा उत्सव-विकसित भारत युवा नेता संवाद (VBYLD), 2026 के अन्तर्गत विकसित भारत चैलेन्ज ट्रैक का आयोजन 01 सितम्बर, 2025 से किया जा रहा है। इस चैलेन्ज ट्रैक के अंतर्गत प्रथम चरण के रूप में विकसित भारत क्विज (ऑनलाइन) का आयोजन दिनाः 01 सितम्बर से 15 सितम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। तदोपरान्त गतवर्ष की भांति 23 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2025 के मध्य विकसित भारत निबन्ध चैलेन्ज का (ऑनलाइन) आयोजन किया जाना है। (ऑनलाइन) द्वितीय चरण के विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर दिनांकः 24 नवम्बर से 08 दिसम्बर, 2025 के मध्य विकसित भारत पी०पी०टी० चैलेन्ज में प्रतिभाग करेगें। तृतीय चरण के विजेता प्रतिभागी 10 से 12 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्र युवा उत्सव के अवसर पर विकसित भारत चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस चतुर्थ चरण के अन्तिम दौर में पहुँचने वाले प्रत्येक थीम के युवा प्रतिभागियों को 12 जनवरी, 2026 को मा० प्रधानमंत्री जी के समक्ष अपने विचार अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस सम्बन्ध में उल्लेखनीय है कि विकसित भारत चैलेन्ज ट्रैक में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की प्रतिभागिता निम्नलिखित 02 बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए सुनिश्चित की जाय।

1- प्रतिभागी युवा की आयु 01 सितम्बर, 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
2- प्रत्येक प्रतिभागी द्वारा स्वयं को में mybharat पोर्टल पर रजिस्टर किया जाना अनिवार्य है |

खेलकूद प्रतियोगिता के लिए आवेदन शुरू, युवा खेल प्रतिभाएं करें पंजीकरणयुवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत विधानसभा स्तर पर माननीय विधायक खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत सब जूनियर ,जूनियर और सीनियर आयुवर्ग में महिला और पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी ,वॉलीबॉल,फुटबॉल, कुश्ती,भारोत्तोलन, बैडमिंटन और जूडो की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। जिसके विजेता खिलाड़ी जनपद स्तर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित होने वाले माननीय संसद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। युवा कल्याण विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण युवा साथी पोर्टल (www.yuvasathi.in) पर खेल स्पर्धा पंजीयन पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुरू हो गया है।

जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तानपुर मयंक पटेल ने बताया कि यह अवसर जनपद की प्रतिभाओं के लिए स्वर्णिम है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने व उन्हें राज्य स्तर तक पहुँचाने का यह सुनहरा मौका है।उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग लें और जनपद का नाम रोशन करें।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button