uncategrized

डीएम ने उमानाथसिंह हायर सेकंडरी स्कूल शंकर गंज में आयोजित लेखपाल ट्रेनिंग परीक्षा का किया औचक निरीक्षण 224 लेखपाल में 213 लेखपाल परीक्षा में रहे उपस्थित !

जौनपुर -: जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित लेखपाल ट्रेनिंग की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। यह परीक्षा 09 सितम्बर 2025 से 13 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तक आयोजित हुई, द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा 03 दिवस तक दो पाली में आयोजित होगी।

इसके अतिरिक्त एक दिन सर्वेक्षण कार्य तथा एक दिन सदाचार व सव्यवहार की परीक्षा आयोजित होगी। आज प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आज की परीक्षा में 214 लेखपाल में 213 लेखपाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button