उत्तर प्रदेश

मनोज जायसवाल अध्यक्ष व शिव गोविंद साहू महामंत्री मनोनीत – गल्ला व्यापारी एसोशिएशन की अन्तर्जनपदीय बैठक मे पदाधिकारियों का किया गया मनोनयन

 जौनपुर -:  (मुंगराबादशाहपुर ) -:  स्थानीय कटरा स्थित सृष्टि पैलेस में आयोजित अन्तर्जनपदीय गल्ला व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें मनोज जायसवाल को अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर के पूर्व चेयरमैन शिव गोबिंद साहू को सर्वसम्मति से महामंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में जौनपुर, प्रयागराज प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों के गल्ला व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त जानकारी महामंत्री एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन शिव गोबिंद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में एसोशिएशन को मजबूत बनाने हेतु संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि गल्ला व्यापारियों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।

जिसमें मनोज कुमार जायसवाल को अध्यक्ष, शिव गोविंद साहू (मुंगराबादशाहपुर) व विष्णु गुप्ता (दीवानगंज) को महामंत्री मनोनीत किया गया।इसी क्रम में प्रेमजी (सिकन्दरा), अतुल जी (लच्छीपुर), फूलचंद केसरवानी (मुंगराबादशाहपुर), पप्पू (नौपेडवा) कमलेश केसरवानी (बदलापुर )को उपाध्यक्ष तथा जितेन्द्र कुमार जीतू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जबकि आशीष केसरवानी (बाबूगंज) , प्रमोद उमर वैश्य (चिलबिला), दिनेश कुमार जायसवाल (गुलजार गंज) बबलू जायसवाल (मुंगराबादशाहपुर) , कुंवर चंद्र गुप्ता (खपरहा ) को संरक्षक मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि संगठन को सशक्त बनाये रखने हेतु बबलू जी (फाफामऊ) , गुड्डू (गुलजार गंज) , सुनील (बदलापुर) सुरेश (लच्छीपुर) बच्चा (अमरगढ़) व सुनील पाण्डेय को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व चेयरमैन शिव गोबिंद साहू ने अपने संबोधन में उपस्थित अन्तर्जनपदीय गल्ला व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा हमें जिस आशा एवं विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसकी पूरी इमानदारी के साथ तन मन धन से निभाने के लिए कटिबद्ध रहूंगा। उन्होंने अपने संबोधन में आने वाले सभी गल्ला व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button