राज्य

माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत व 14 घायल; यात्रा स्थगित !

जम्मू। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा पेश आया है। यात्रा के पारंपारिक रूट अर्द्धकुंवारी पर स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुए भूस्खलन में दो महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 के करीब श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को कटड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद ककड़ेयाल स्थित नारायणा अस्पताल स्थानांतिरत कर दिया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल श्रद्धालुओं की पहचान संगीता उम्र 47 पत्नी मिंटु और उनकी बेटी उमंग उम्र 24 पुत्री मिंटु कुमार दोनों निवासी मुजफ्फपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
इसके अलावा घायलों में एक अन्य श्रद्धालु अमित कुमार की 5 वर्षीय उर्वी व पत्नी डॉली उम्र 30 भी शामिल हैं जो मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली बताई जा रही हैं। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्द्धकुंवारी मार्ग के पास भूस्खलन होने से छह लोग घायल हो गए। भारी बारिश और बिगड़ते मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दोपहर एक बजे से यात्रा स्थगित कर दी थी तब तक सात हजार से अधिक श्रद्धालु भवन के लिए निकल गए थे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button