राज्य

उप चुनाव नगर पालिका महमूदाबाद में सपा प्रत्याशी आमिर अराफ़ात ने 575 मतों से दर्ज कराई जीत

सीतापुर -: ( कमरुल हक़ खा ) -: महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव सपा प्रत्याशी आमिर अराफात 575 मतों से हुए विजयी,मतगणना मे लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आमिर अरफात ने निर्दलीय प्रत्याशी अतुल वर्मा को 575 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। नतीजे घोषित होते ही सपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छा गया और नगर में जश्न का माहौल बन गया। यह उपचुनाव पूर्व चेयरमैन स्व. मोहम्मद अहमद के निधन के बाद कराया गया था। सपा ने उनके पुत्र आमिर अरफात को मैदान में उतारा, जिन्हें जनता ने भारी मतों से विजयी बनाकर नगर का नया चेयरमैन चुना।
                         चुनाव परिणाम में आमिर अरफात (सपा-साइकिल निशान) = 8,906 मत, अतुल वर्मा (निर्दलीय पहिया निशान) = 8,331 मत, संजय वर्मा (भाजपा कमल निशान) 1,352 मत, अम्बरीष गुप्ता (निर्दलीय नल, टोटी निशान) पर 4423 मत, नदीम अहमद (निर्दलीय स्कूटर निशान) 1,820 मत, अनूप कुमार (हवाई जहाज निशान) 25 मत, अमीर अहमद (कार निशान) – 81 मत, पुतान (लड़का-लड़की निशान) 93 मत, राहुल पांडेय (रिक्शा निशान) 630 मत, संजय रावत (टेबल फैन निशान) 144 मत, नोटा पर भी 45 मत पड़े। मतगणना कार्य में उपजिलाधिकारी, चुनाव प्रेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षक समेत समस्त चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने पारदर्शिता, सतर्कता और शांति बनाए रखते हुए कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
            चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुई, जिसकी स्थानीय नागरिकों और प्रत्याशियों ने भी सराहना की। नवनिर्वाचित चेयरमैन आमिर अरफात ने कहा कि यह जीत महमूदाबाद की जनता की है। मैं अपने पिता स्व. मोहम्मद अहमद के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करूंगा और नगर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया, वहीं नगरवासियों ने भी नए चेयरमैन से विकास की नई उम्मीदें जताईं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button