राज्य

तिरंगा हमारी आन, बान, शान और सम्प्रभुता का प्रतीक :- बोहरा

राजस्थान-: ( बाड़मेर, ) -: हर घर तिरंगा महाभियान की कड़ी में जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से अभियान ग्रामोदय के तहत सांसियों का तला राजस्व गांव के प्रत्येक घर तिरंगा लहराने को लेकर बुधवार को संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में आन, बान और शान के साथ घर-घर तिरंगा लहराने का आगाज हुआ। जिस कड़ी में प्रथम दिवस कई घरों पर तिरंगा लहराया गया।

संस्थान सचिव दीपक जैन ने बताया कि जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के प्रकल्प अभियान ग्रामोदय के माध्यम से सांसियों का तला राजस्व गांव में कई गतिविधियां व कार्यक्रम संचालित किये जा रहे है। इस कड़ी हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांसियों का तला के हर घर तिरंगा फहराया जायेगा। तथा ग्रामीणों व बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया जायेगा।

हर घर तिरंगा अभियान में घर-घर लहराने लगा तिरंगा, आमजन व बच्चों में जबरदस्त उत्साह सांसियों का तला के 160 घरों में 15 अगस्त तक लहराने लगेगा घर-घर तिरंगा

जैन बताया कि इस कड़ी में सांसियों का तला राजस्व गांव के 160 घरों में तिरंगा फहराया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने घर पर तिरंगा लहराते हुए कहा कि यह तीन रंगों से सजा तिरंगा हमारी गौरव गाथा का अमर प्रतीक है। हमारी आन, बान और शान का सर्वाच्च प्रतीक है। अमन ने कहा कि हम सब नागरिकों को अपने-अपने घरों, दुकानों आदि के उपर तिरंगे को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ फहराना चाहिये। यह तिरंगा हमारी देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्व का उच्च आदर्श है।

इस दौरान संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन, सदस्य राजेश जोशी, भारती फाउण्डेशन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सरगरा ‘अंकूर’, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नन्दा सिसोदिया, अजय सिसोदिया, कर्ण, मदनलाल, शायर, संदीप, आशीष, मुश्ताक सहित ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button