उत्तर प्रदेश

15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से किए जाने वाले प्रधानमंत्री के संबोधन और ध्वजारोहण का आज प्रतिनिधित्व करेंगे मैनपुरी के डॉक्टर अजय तिवारी !

मैनपुरी-:  प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। मैनपुरी जनपद में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है और ये प्रतिभाएंँ अपनी प्रतिभा के बल पर मैनपुरी जनपद का नाम रोशन करती रही हैं। जनपद की ऐसी ही एक प्रतिभा है शिक्षाविद डॉक्टर अजय तिवारी जो अपनी प्रतिभा के बल पर मैनपुरी जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं। 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण का रिहर्सल पिछले कई दिनों से चल रहा था जिसका फुल ड्रेस रिहर्सल आज बुधवार 13 अगस्त को किया जाएगा।
                  79 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिनिधि के रूप में संबोधित करने के लिए मैनपुरी के शिक्षाविद डॉक्टर अजय तिवारी को पीएमओ व रक्षा मंत्रालय द्वारा आमंत्रित किया गया। यह गर्व की बात है कि श्री तिवारी 59 मिनट का संबोधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में करेंगे। लाल किले की प्राचीर से किए जाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन और ध्वजारोहण का रिहर्सल अजय तिवारी के द्वारा किया जाना। यह अजय  तिवारी के लिए ही नहीं उनके परिवार, समाज और मैनपुरी जनपद के लिए गौरव की बात है।
                शिक्षाविद डॉक्टर अजय तिवारी का रिहर्सल के लिए लाल किले के रामपार्ट पर बुलाया जाना, वहांँ से राष्ट्र को संबोधित करना, यह अपने आप में मैनपुरी जनपद के लिए गौरव का विषय है। आज के आयोजन में रक्षा मंत्रालय,गृह मंत्रालय तीनों सेनाओं के उच्चाधिकारी समस्त विभागों के उच्चाधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय,दिल्ली के शिक्षा विभाग के छात्र तथा एनसीसी एवं एन एस एस के छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
                 बताते चलें कि श्री तिवारी जी  पिछले कई वर्षों से मैनपुरी में अपने पिता पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय श्री रामबाबू तिवारी जी की जन्म जयंती पर *प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह* का भव्य आयोजन करते आ रहे हैं, जिसमें कानपुर,आगरा,लखनऊ मंडल के सभी जिलों के प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, समाज सेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों को सम्मानित करते आ रहे हैं। इस सफलतापूर्वक आयोजन में बुजुर्गों से मिले आशीर्वाद का ही परिणाम है कि श्री तिवारी आज रिहर्सल परेड में पीएम के रूप में संबोधित करने के लिए लाल किले की प्राचीर तक पहुंँच गए।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button