मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर यातायात बाधित !
जौनपुर- : जनपद जौनपुर रेलवे जंक्शन से जफराबाद की ओर जाने वाले आउटर पर आज भोर में एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। l. यह घटनाक्रम रात करीब 1:45 बजे की है, जब DN BCN/PRYJ-32505 मालगाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर 5 से यार्ड की ओर बढ़ रही थी। जफराबाद की दिशा में जाते समय इंजन से तीसरा कोच अचानक डीरेल हो गया।
इसकी सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं आरपीएफ पोस्ट जौनपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार, TI जौनपुर नवीन कुमार राय, SSE/P-WAY बिजेंद्र ठाकुर और SS/JNU भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। फ़िलहाल इस घटनाक्रम में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
अयोध्या कैंट से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) सुबह 4:40 बजे पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। जांच में आपराधिक साजिश या किसी बाहरी हस्तक्षेप की पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर 5 की लाइन बंद है, जबकि अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। पूरे घटनाक्रम की जांच भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किए जाने की खबर हैl