हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण में परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली जन जागरूकता रैली छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, जैसे नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया !

जौनपुर -: ( 07 अगस्त ) -: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। “हर घर तिरंगा 2025“ अभियान के प्रथम चरण के तहत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में तिरंगा रैली, पेटिंग प्रतियागिता सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
ब्लाक संसाधन केन्द्र मडियाहूं और प्राथमिक विद्यालय बासुदेवपट्टी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में तिरंगा रैली निकाली गयी। इस दौरान छात्रों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, जैसे नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरख नाथ पटेल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 02 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यालयों के स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता, रक्षाबन्धन, दीवालों पर पेन्टिग और तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
जिसके क्रम में आज ब्लाक संसाधन केन्द्र मड़ियाहूं में तिरंगा यात्रा निकाली गयी ताकि बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की जा सके और अमर शहीदों के बलिदान को याद किया जा सके। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय सबरहद, प्राथमिक विद्यालय सिददीकपुर करंजाकला, कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया, प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना सहित जनपद के समस्त परिषदी विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
