उत्तराखंड

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में प्रथम ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का सफलतापूर्वक समापन !

लखनऊ -: आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में प्रथम ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का संचालन 24 मई , 2025 को सफलतापूर्वक समाप्त हो गया जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के द्वारा विभिन्न मॉडल बनाया | विद्यार्थियों एवं गृहणियों के लिए इस शिविर में 8 विभिन्न विषय (कला के साथ रचनात्मक कार्य, आश्चर्यजनक जीव विज्ञान, विज्ञान के खिलौने बनाना, इलेक्ट्रॉनिक्स के आश्चर्य, खगोल विज्ञान पर कार्यशाला एवं अपने अपने घरेलु उपकरण जाने, इत्यादि) थे |

प्रतिभागियों ने दिलचस्प वैज्ञानिक प्रोजेक्ट एवं मॉडल बनाए जैसे : डी एन ए मॉडल, फेफड़ों का मॉडल, न्युमेटिक ब्रेक, दूरबीन वगैरेह |

विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का कहना है कि आंचलिक विज्ञान नगरी में आयोजित होने वाले उक्त अभिरुचि शिविर छात्र- छात्राओं को अपनी रचनात्मक क्षमता दिखने के लिए बहुत ही सफल माध्यम है और साथ ही यह उनके स्कूली पाठ्यक्रम के लिए भी काफी सहायक है|

परियोजना समायोजक, श्री स्वरुप मण्डल ने कहा कि अभिरुचि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ऐसा प्लेटफार्म देना है जिससे उनकी प्रतिभाएं निखारी जा सके और वे नए तरीकों से विज्ञान के प्रोजेक्ट बना पाए | इससे उन्हें वैज्ञानिक सिद्धांतो को समझने में मदद मिलेगी और घर पर भी वैज्ञानिक मॉडल बना पाएँगे | शिविर के प्रथम दिन ही सभी प्रतिभागियों में बहुत ही उत्साह व कुछ सिखने की ललक दिखाई दी |

इस तरह के अभिरुचि शिविरों का आयोजन बच्चों में न सिर्फ विज्ञान व तकनीकी की अच्छी समझ पैदा करने में सहायता करेगा | साथ ही साथ यह गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग कराते हुए बच्चों द्वारा अपने घर में भी अपनी सृजनात्मकता के आधार पर विज्ञान के विभिन्न मॉडलों को बनाने के लिए प्रेरित करेगा | आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा द्वितीय एवं तृतीय शिविर जो कि 27 से 31 मई 2025 एवं 3 से 9 जून 2025 तक आयोजित किया जायेगा जिसमे अभी कुछ सीटें रिक्त हैं | अतः भाग लेने के इच्छुक छात्र- छात्राएं आंचलिक विज्ञान नगरी, अलीगंज में फ़ोन नंबर 2327833 एवं 2321804/9450140533/9911549913/9450640978 पर संपर्क कर के अपना पंजीकरण करा सकते हैं |

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button