आग ने हवाई(हवाई) के शहर को किया राख
हवाई के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहिना की हवा काले धुंध में बदल गई है. सोशल मीडिया पर पहले और अब की तस्वीरें तेजी से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि द्वीप(हवाई) के जंगलों में तेजी से आग की लपटें फैल रही है. जंगल की आग ने सब कुछ राख कर दिया है.
हवाई के माउ द्वीप का ऐतिहासिक शहर लाहिना जंगल की आग से तबाह हो गया है, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 270 से अधिक घायल हो गए हैं.
तूफान से तेज हवाओं के कारण लगी आग ने सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया है. निवासियों को घर खाली करने या समुद्र के पास शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
बचावकर्मी जंगल की आग बुझाने में लगे हुए हैं. इसके लिए उन्हें हेलीकॉप्टर का भी सहारा लेना पड़ रहा है. तटरक्षक बल ने लाहिना के आग से 14 लोगों को बचाया, जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल थे.
यह तस्वीर देख समझ सकते हैं कि पहले की हरियाली अब पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है. तूफान के कारण बिजली कटौती और उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं. हवाई के लेफ्टिनेंट गवर्नर सिल्विया ल्यूक ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की रिक्वेस्ट की है.
तस्वीर में देख सकते हैं कि हवाई के सबसे फेमस शहर लाहिना की हवा काले धुंध में बदल गई है. सोशल मीडिया पर पहले और अब की तस्वीरें तेजी से तस्वीरें वायरल हो रही हैं.





