उत्तराखंड

टेंट हाउस में लगी भीषण आग !

उत्तराखंड : जनपद नैनीताल में हल्द्वानी के लामाचौर क्षेत्र स्थित राज टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है टैंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के करणो का पता नही चल पा रहा है। मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं।जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्रान्तर्गत गुरूवार को लामाचौड़ में एसबीआई बैंक के समीप स्थित राज टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग पर काबू करने में जुटी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button