राशिफल(horoscope ) 28 जुलाई 2023
राशिफल (horoscope ) 28 जुलाई 2023
मेष
दूसरों के मामलों से स्वयं को दूर रखना उचित होगा। लेन-देन के मामलों में चूक हो सकती है। कारोबार में अनुबन्ध कैंसल हो सकते हैं। घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मौसम में हो रहे बदलावों के कारण बुखार और सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है
वृषभ
सेहत पहले की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। जोखिम भरे कार्यों को लेकर थोड़े सजग रहें। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की सम्भावना है। नये रिश्ते बन सकते हैं।
मिथुन
किसी काम से बाहर जाएंगे। लेनदेन बहुत ही अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। नये काम की शुरुआत करने के लिये दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को अध्ययन में काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क
व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने में लगे रहेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। शासन से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। काफी समय से जिस काम में रुकावट थी वह दूर हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है।
सिंह
परिवार के किसी सदस्य की गलत आदतों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कला और साहित्य की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी में नयी सम्भावनायें निर्मित होंगी। धार्मिक संस्थाओं में आप जुड़ सकते हैं। सम्पत्ति को लेकर रुके हुए मामलों में सक्सेस मिलेगी।
कन्या
कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर्स की मदद लेनी पड़ेगी। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। परिजनों के साथ टूर के लिये जा सकते हैं। जॉब में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। आप कोई मंहगी वस्तु रखकर भूल सकते हैं।
तुला
लाइफ पार्टनर का व्यवहार आज आपको दुखी कर सकता है। कुछ आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। व्यवसाय में आप धन का निवेश करेंगे। आप काफी तन्मयता से अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव बढ़ सकता है।
वृश्चिक
परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को मन मुताबिक परीक्षा परिणाम प्राप्त होंगे। बिजनेस में आप पार्टनरशिप कर सकते हैं। दफ्तर में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
धनु
आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में आपसी विश्वास कम हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान की अनुभूति करेंगे। रक्तचाप के रोगियों को समस्या हो सकती है।
मकर
कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती हैं। आज का दिन जमीन के कारोबारियों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। सामाजिक गतिविधियों में आप काफी रुचि लेंगे। घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी मित्र के विवाह मेें शामिल होंगे।
कुंभ
अपनी काबिलियत का भरपूर उपयोग करेंगे। युवा जातक अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रमोशन हो सकता है।
मीन
किसी आवश्यक काम में रुकावट आ सकती है। अनजान व्यक्तियों पर ज्यादा भरोसा न करें। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये काफी अच्छा होगा। काम की अधिकता के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
प शुभाष पाण्डेय





