अजीबोगरीब (अजीबोगरीब )फरमान!
आजकल आप बस में चलिए, ट्रेन में सफर करिए या हवाईजहाज से यात्रा करिए, आपको एक चीज कॉमन नजर आएगी. वो है पहियों वाला बैग. यात्रियों के लिए बैग या सूटकेस उनके सामान रखने का एक जरिया होते हैं पर कंपनियां धीरे-धीरे उन्हें स्टाइलिश भी बनाती जा रही हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उनसे अट्रैक्ट होकर उन्हें खरीद लें. यही कारण है कि बैग्स में पहिए लगाए गए जो उसे ले जाने में सुविधाजनक बनाते हैं. लोग अक्सर अपने बैग्स को टायरों के जरीए घसीटते हुए ले जाते नजर आ जाते हैं पर यूरोप के एक शहर ने ऐसी सुविधाजनक (अजीबोगरीब ) चीज पर प्रतिबंध लगा दिया है.
यूरोपियन देश क्रोएशिया के शहर डुब्रॉवनिक अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है. शहर काफी पुराना है और यहां की इमारतें, सड़कें, सब प्राचीन अवतार में नजर आती हैं. यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं. अब सोचिए कि जिस शहर में इतने लोग आएं, वहां उतने ही ट्रैवल बैग्स या सूटकेस भी आते होंगे जिसमें लोग अपना सामान रखकर लाते होंगे. पर डुब्रॉवनिक के प्रशासन ने शहर में पहियों वाले सूटकेस पर ही प्रतिबंध लगा दिया है.
पहियों वाले बैग्स पर लगा प्रतिबंध
इस अजीबोगरीब फरमान के पीछे विचित्र कारण छुपा हुआ है. दरअसल, शहर की कई गलियां और सड़कें पत्थर की बनी हुई हैं और वही इसे प्राचीन लुक देती हैं. जब पर्यटनक इन सड़कों पर अपने पहियों वाले बैग्स के साथ चलते हैं तो काफी शोर होता है. रात के वक्त भी वहां के लोकल लोगों को ऐसा ही शोर सुनाई देता है जिसकी वजह से वो सो नहीं पाते हैं. बस इसी असुविधा का सामना करने वाले लोगों ने प्रशासन से शिकायत की कि इस समस्या का हल खोजा जाए
लगेगा जुर्माना
शहर के मेयर मैटो फ्रैंकोविक ने नया नियम लागू कर दिया और शहर में पहियों वाले बैग्स पर ही प्रतिबंध लगा दिया. अगर कोई इस नियम को नहीं मानेगा और बैग लेकर चलता दिखेगा तो उसे जुर्माने के तौर पर 23 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे. ये नियम, रिस्पेक्ट द सिटी मुहिम के तहत बनाया गया है. नवंबर से प्रशासन ये नियम भी बना सकता है कि लोगों को अपने सामान शहर के बाहर ही जमा कर के शहर में आना पड़ेगा.





