धर्म - अध्यात्म

2 जनवरी 2022 का राशिफल

मेष
दोस्तों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। घर के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। पास की जगह घूमने भी जा सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। खर्च ज्यादा होगा।
वृषभ
नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं।घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। दिन सफलतादायक रहेगा।आपके सरल व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। नए वाहन खरीद सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से बहस हो सकती है।

मिथुन
समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़े कार्य पूरा हो जाने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। विवाद दूर होंगे।

कर्क
खानपान को लेकर लापरवाही न करें। काफी मेहनत करेंगे। अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें। किसी से विवाद का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति से दूर रहें। धन लाभ हो सकता है।

सिंह
आज घूमने जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। युवाओं को सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें। आज आप को लाभ होने की संभावना है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। तनाव दूर होगा।

कन्या
साझेदारों से कारोबारी संबंध मजबूत होंगे। दिन अच्छा रहेगा। अपने लिए कुछ खास कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। यात्रा को टालें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी।

तुला
नए कार्य शुरू कर सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। दिन अच्छा रहेगा। आलस्य से बचें। दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। आपका काम आगे बढ़ेगा। प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। विवादों से दूर रहें।
वृश्चिक
आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। आपकी सराहना होगी। मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। काम की व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज किसी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

धनु
व्यवसाय में अच्छा लाभ होने की संभावना है। दिन अच्छा रहेगा। अपने कौशल से किसी की परेशानी दूर करेंगे।छात्रों को सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। खानपान को लेकर लापरवाही न करें।सेहत बिगड़ सकती है।

मकर
यात्रा करते समय सावधान रहें। साझेदारों पर नजर रखनी होगी। दिन मिला-जुला रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। किसी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगी। तनाव दूर होगा।
कुंभ
क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा। मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सावधान रहें। किसी आयोजन में हि्स्सा ले सकते हैं। कष्ट दूर होंगे। अचानक लाभ हो सकता है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी।
मीन
नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। दिन ठीक रहेगा। कारोबारी दिक्कतें दूर होंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी से बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। छात्रों को लाभ होगा।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button