समदा में मनायी गयी बाबू जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती , फार्म-7 के माध्यम से पीडीए का नाम कटवाने की साजिश कर रही भाजपा :रामलौटन निषाद

लखनऊ -: ( अयोध्या) -: गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के अंकारीपुर सेक्टर पर्यवेक्षक,प्रभारी व बूथ प्रभारियों के साथ बब्लू खां की देखरेख में भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की 104वीं जयंती मनाई गयी। जिसमें उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद किया। इसके साथ मौजूदा भाजपा सरकार के खिलाफ भी अपनी आवाज बुलंद की। बैठक को सम्बोधित करते हुए गोशाईंगंज विधानसभा प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे। बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का जन्म बिहार के अरवल जिला के कुरहारी (कुर्था) ग्राम में 2 फरवरी 1922 को एक पिछड़े परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी प्रवृति असमानता के खिलाफ एक लड़ाकू का रहा है। जिसे उनके बचपन की घटना में देखा जा सकता है।
समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव विजयबहादुर वर्मा ने बताया कि उन दिनों बिहार में ‘पचकठिया प्रथा’ का चलन था, जिसके तहत जमींदार का हाथी प्रत्येक किसान के खेत में जबरन पांच कट्ठा धान चरता था। इसी प्रथा के तहत एक दिन स्थानीय जमींदार का हाथी जगदेव प्रसाद के खेत में धान चरने गया तो उन्होंने अपने कुछ साथियों को लेकर हाथी एवं महावत पर हमला बोल दिया। बाध्य होकर महावत को हाथी लेकर वापस लौटना पड़ा।
इस तरह उन्होंने इस प्रथा के खिलाफ अपना पहला विद्रोह दर्ज कराया। उन्हीं दिनों उन्होंने डोला प्रथा भी थी, जिसके तहत पिछड़ी और दलित जाति की नव विवाहिता को अपनी पहली रात इलाके के जमींदार के साथ गुजारनी पड़ रही थी। उसके खिलाफ लोगों को एकजुट कर लड़ने को प्रेरित किया। बाद में वे सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गये।
गांव-गांव पिछड़े, दलित, शोषित-
वंचित 90 प्रतिशत लोगों को गोलबंद कर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेकने का काम किया जायेगा। क्योंकि केंद्र सरकार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर पिछड़ी जातियों के वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रही है, इसको बेनकाब किया जायेगा।
समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जगन्नाथ पाल ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन साजिश के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से फार्म-7 भरकर पीडीए के लोगों का नाम कटवाने का षडयंत्र किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जो अपना नाम कटवाने के स्वत: इच्छुक हों,उनके द्वारा प्रामाणिक दस्तावेज को संलग्न कर ही प्रारूप-7 का आवेदन करें।
अगर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दूसरे का नाम कटवाने के लिए कोई दूसरा फार्म भरा है तो पूरी तरह गलत है।पता चला है कि मुस्लिम मतदाताओं का नाम हटवाने के लिए हिन्दुओं द्वारा फार्म-6 भरा जा रहा है।जब एसआईआर हो गया तो फार्म-7 की कोई आवश्यकता नहीं है।उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों, जोनल,सेक्टर व बूथ प्रभारियों से सावधानीपूर्वक काम करते हुए नया मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरने-भरवाने की अपील की।
इस मौके पर जोनल प्रभारी आमिर उर्फ बब्लू खान, सेक्टर प्रभारी रामानंद यादव, सहप्रभारी प्रेमनाथ कन्नौजिया, बूथ प्रभारी गण रामसुरेश यादव, मो.शफीक,पवन प्रजापति, उदयभान यादव, धीरेन्द्र यादव, जवाहिरलाल धुरिया, राजाराम शर्मा, सहजाद अंसारी, राहुल राजभर, सुरेश यादव, जीतेन्द्र प्रजापति, आज्ञाराम वर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, राजाराम शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया। रामापुर सेक्टर के प्रभारी सभापति यादव के संयोजकत्व में रामापुर में बूथ प्रभारियों की बैठक कर निष्क्रिय लोगों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी।
बैठक में सेक्टर पर्यवेक्षक राजितराम वर्मा, सेक्टर सह प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा,बूथ प्रभारी गण हौसला प्रसाद यादव, दिनेश कुमार यादव, त्रिदेव पटेल, शिवप्रसाद शर्मा, संजय वर्मा, श्रीराम वर्मा, शम्भू वर्मा आदि शामिल हुए। सभी बूथ प्रभारियों से हर बूथ दस यूथ सहित जातीय विविधता को ध्यान में रखकर 15 सदस्यीय समावेशी बूथ कमेटी गठित करने की अपील की गयी।

