अंतराष्ट्रीय

वैक्सीन लगाने गई टीम पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी की मौत

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे 2 दिन पहले इसी तरह की एक घटना में 2 सैनिकों पर हमला किया गया था जिनमें से 1 की मौत हो गई थी.

पुलिस ने बताया कि वारदात टांक जिले की है जहां पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात कॉन्स्टेबल नजीर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई.पाकिस्तान में हुए इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने ली है. इसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘टीटीपी ने दक्षिण वजीरिस्तान से लगते टांक जिले के ग्रशादा गांव में टीकाकरण करने वालों पर हमले की जिम्मेदारी ली है. दहशतगर्दों की गोलीबारी में पुलिस कॉन्स्टेबल नजीर शाह की मौत हो गई है. गोलीबारी में एक अन्य पुलिस कर्मी जख्मी भी हुआ है.’ टीटीपी ने गुरुवार को ऐलान किया था कि उसने सरकार के साथ एक महीने के लिए संघर्ष विराम समझौता किया है और उसके बाद से यह दूसरा हमला है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button