राशिफल 9 अगस्त 2025 (राशिफल)
राशिफल (राशिफल) 9 अगस्त 2025
मेष
कामकाज में तेजी से प्रगति हो सकती है। दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा।ऑफिस में मेहनत सराही जाएगी और वरिष्ठ अधिकारी सराहना करेंगे। बिज़नेस में कोई नया अवसर मिलेगा जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन किसी बुजुर्ग की सेहत पर ध्यान देना ज़रूरी होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अधिक तनाव से बचें।
वृषभ
पुराने विचारों और यादों में उलझे रह सकते हैं। आत्मविश्लेषण की स्थिति में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की देरी या बाधा उत्पन्न हो सकती है। सहकर्मियों से तालमेल में कुछ कमी महसूस होगी। धैर्य बनाए रखें और झुंझलाहट से बचें। आज 9 अगस्त को आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, अनावश्यक खर्चों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है, संवाद बनाए रखें। सेहत को लेकर आलस्य छोड़ें, दिनचर्या व्यवस्थित करें।
मिथुन
नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। दिन उत्साह और नवीन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिज़नेस में लाभ की संभावना है, किसी पुराने क्लाइंट से लाभदायक डील हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जो लोग प्रेम में हैं, उनके रिश्ते में नयापन आएगा।छात्रों के लिए समय अनुकूल है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क
निजी जीवन में कुछ उलझनें या मनमुटाव सामने आ सकते हैं। भावनात्मक रूप से थोड़े अस्थिर रह सकते हैं। काम के सिलसिले में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है। आज व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाह अवश्य लें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रहेगी, लेकिन प्रेम और धैर्य से सब सुलझ जाएगा। प्रेमी जन के साथ गलतफहमी हो सकती है, संवाद जरूरी है। सेहत को लेकर पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।अपनों के लिए सबसे अच्छे उपहारफ़ैमिली वेकेशन पैकेज
सिंह
मिलने की पूरी संभावना है। दिन आपके लिए अनेक संभावनाओं से भरा होगा। नेतृत्व क्षमता सराही जाएगी। आज 9 अगस्त को सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा, माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और रोमांटिक मूड में रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का दिन है — परिश्रम से लाभ होगा। सेहत उत्तम रहेगी, फिर भी अधिक गर्म चीजों से परहेज़ करें।
कन्या
ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है,अपनी बुद्धिमत्ता से स्थिति संभाल लेंगे। मानसिक शांति की आवश्यकता होगी। सहकर्मियों के साथ विनम्रता रखें। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ा खिंचाव रह सकता है, लेकिन संवाद से सुधार संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। सेहत को लेकर थकान और नींद की कमी महसूस हो सकती है।
तुला
नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के संकेत हैं। आपके अंदर ऊर्जा का प्रवाह रहेगा और किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं।बिज़नेस में कोई नया पार्टनरशिप प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से आप स्थिति पर काबू पा लेंगे। दिन मिलाजुला फल देगा। बिज़नेस में कोई पुराना अटका हुआ प्रोजेक्ट आज आगे बढ़ सकता है। धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनातनी हो सकती है, विशेषकर भाई-बहनों से संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंधों में ईर्ष्या या गलतफहमी हो सकती है। संयम रखें। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य में मधुमेह या थायरॉइड संबंधित समस्या उभर सकती है।
धनु
ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी। ऊर्जावान और प्रेरित महसूस करेंगे। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। आज 9 अगस्त को घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। प्रेमीजन के साथ यात्रा या डेट प्लान हो सकती है। छात्रवर्ग के लिए आज का दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, योग-प्राणायाम अपनाएं।
मकर
ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। दिन स्थिरता और संतुलन बनाए रखने के लिए उपयुक्त है। बिज़नेस में लाभ के योग हैं, खासकर प्रॉपर्टी या निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। किसी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी, हालांकि पार्टनर से खुलकर संवाद करें। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में हड्डियों या जोड़ों में दर्द की संभावना है।
कुंभ
कला, लेखन या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। रचनात्मक पक्ष उभर कर सामने आएगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके साथ सहयोग करेंगे। बिज़नेस में कोई नया अनुबंध मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकता है। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी, किसी मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। छात्रों के लिए अच्छा दिन है, प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। सेहत उत्तम रहेगी, बस जल का अधिक सेवन करें।
मीन
भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।आत्मनिरीक्षण की मुद्रा में रह सकते हैं। ऑफिस में आपके विचारों की सराहना होगी, लेकिन कार्य में लचीलापन बनाए रखें। बिज़नेस में पुराने क्लाइंट्स से संपर्क बढ़ेगा। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती हैं। प्रेम जीवन में थोड़ा खिंचाव रहेगा, बातचीत की आवश्यकता है। छात्र अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। सेहत के लिए दिन मध्यम है, आंखों या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
पं सुभाष पाण्डेय





