यदि आपने ऐसे सपने देखे तो हो जाइए सावधान ,आने वाली है परेशानी

नई दिल्ली: शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे नींद में सपने नहीं आते होंगे. कुछ-कुछ सपने हमें याद रह जाते हैं तो वहीं कई सपने ऐसे होते हैं जिन्हें हम सुबह उठते के साथ भूल जाते हैं तो वहीं कुछ सपनों के कुछ हिस्से हमें याद रह जाते हैं लेकिन पूरा सपना नहीं. स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने 2 तरह के होते हैं. एक जो बेहतर भविष्य और सकारात्मक चीजों की ओर संकेत देते हैं तो वहीं दूसरे जो निगेटिव चीजों का संकेत देते हैं. आज हम आपको ऐसे सपनों के बारे में बता रहें हैं जो आने वाले समय में मुसीबत का संकेत देते हैं.
अगर आपने सपने में बिल्ली को देखा है इसे शुभ नहीं कहा जा सकता. इस तरह का सपना बुरे समय का संकेत देता है और साथ ही इसका मतलब ये भी हो सकता है कि भविष्य में कोई आपके साथ विश्वासघात करने वाला है.
सपने में अगर भूकंप का दृश्य दिख जाए तो इसे भी अशुभ ही माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस तरह का सपना देखने का अर्थ है कि आपके संतान को भविष्य में किसी तरह की परेशानी हो सकती है.
सपने में किसी की बारात देखना या ढोल नगाड़े बजते हुए देखना भी अच्छा नहीं माना जाता. इस तरह का सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके जीवन में आने वाले समय में किसी तरह की मुसीबत या संकट आने वाला है.
अगर किसी को सपने में ऐसा बाग बगीचा दिखे जो सूखा हुआ है जिसमें हरियाली नहीं है तो यह भी गंभीर कष्टों की ओर संकेत करता है.
सपने में चीटियां या कीड़े मकोड़ों को देखना भी जीवन में आने वाले समय में कष्ट का सूचक होता है. आप जितनी ज्यादा मात्रा में कीड़ों को देखते हैं उतना ही अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.





