बुमराह ने सिराज को क्यों लगाया गले?

ब्रिसबेन : ऑस्ट्रेलियाई में टेस्ट करियर में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि उन्होंने भारत के हर क्रिकेट फैन को अपना दीवाना बना लिया है.
मोहम्मद सिराज ने ब्रिसबेन टेस्ट की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन समेत 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस मैच में उन्होंने कुल 6 विकेट हासिल किए हैं.
मोहम्मद सिराज ने जैसे ही जोश हेजलवुड का विकेट लिया वैसे ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का अंत हो गया. टीम इंडियाके बाकी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से निकलकर मैदान के पास आए और इस तेज गेंदबाज को शाबासी देने लगे.
जब मोहम्मद सिराजड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे तो जसप्रीत बुमराह ने अपने पास बुलाते हुए कहा, ‘और मियां’ और इसके बाद आया इमोशनल मोमेंट जब बुमराह ने सिराज को गले लगा लिया और मुबारकबाद दी.
जसप्रीत बुमराह जो भारतीय बॉलिंग अटैक की अगुवाई करते हैं, चोटिल होने की वजह से ब्रिसबेन टेस्ट में नहीं खेल पाए. उनकी गैर मौजूदगी में सिराज ने बुमराह के रोल को बखूबी निभाया. बुमराह को इस बात की जरूर खुशी हुई होगी कि जो जिम्मेदारी उन्होंने इस युवा तेज गेंदबाज को सौंपी, वो उन्होंने पूरी कर दी. ऐसा लग रहा था कि 5 विकेट लेने पर सिराज से ज्यादा खुशी बुमराह को हुई है.
