खेल

पहला प्री बॉक्सिंग मुकाबला अमेरिका में जीतकर बॉक्सर मनदीप जांगड़ा ने बढ़ाया देश का मान

नई दिल्ली :राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा ने पेशेवर सर्किट में सकारात्मक शुरुआत करते हुए अमेरिका के फ्लोरिडा में अपने पदार्पण मुकाबले में अर्जेन्टीना के लूसियानो रामोस को हराया।

मनदीप दो महीने पहले ट्रेनिंग के लिए अमेरिका गए थे। मनदीप ने रामोस के खिलाफ शनिवार को सुपर वेल्टरवेट वर्ग का अपना पहला पेशेवर मुकाबला चार दौर में सर्वसम्मत फैसले में जीता। मनदीप ने फ्लोरिडा के प्रो बॉक्स प्रमोशंस के साथ करार किया है। एशियाई चैंपियनशिप 2013 के रजत पदक विजेता 27 साल के मनदीप को 19 मार्च को अपना पहला मुकाबला लड़ना था लेकिन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button