राष्ट्रीय

कोरोना महामारी में डियूटी करने वाली नर्से भी तो मनुष्य है ,उनकी सेवा का कोई जवाब नहीं

नई दिल्ली: देश इस वक्त कोरोना वायरस से युद्ध लड़ रहा है. कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हालात बेकाबू होने की ओर जाते दिख रहे हैं. ऐसे में डॉक्टर्स, नर्स और अस्पताल पर काम का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में कई बार लोगों का गुस्सा डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ पर भी उतर जाता है. जो सही बात नहीं कही जा सकती है.

बता दें कि वंदना महाजन नाम की एक यूजर ने थक कर आराम करती हुई एक नर्स की फोटो को ट्वीट करके लिखा, ‘मुझे कोविड हुआ था, मैं 6 दिन हॉस्पिटल में भर्ती रही. यह फोटो अब मेरे साथ रहेगी. जो लोग इस ट्वीट को पढ़ रहे हैं जान लें कि ये लोग भी इंसान हैं. एक मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल के तौर पर मैं इनकी मदद तो नहीं कर पा रही लेकिन इनके साथ हूं.’

वंदना महाजन ने लिखा, ‘मैंने एक नर्स से उनकी ड्यूटी के बारे में पूछा. उनसे जाना कि वह कितने समय से यह काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जब से कोविड शुरू हुआ तब से वह यहीं पर हैं. उनका एक बेटा है, जो उनके माता-पिता के साथ रहता है. कोविड के शुरुआती दिनों में वह हॉस्टल में रहीं. वह अपने घर नहीं जाती थीं. लेकिन अब बेटे का एग्जाम है. इसीलिए उन्हें ड्यूटी खत्म करके घर जाना है और उसे पढ़ाना है.’

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button