उत्तर प्रदेश

ककोरी में प्रधान व सचिवों पर गड़बड़ी का आरोप ग्रामीण ने शपथ पत्र देकर डीएम व सीडीओ से की निष्पक्ष जांच व विधिक कार्रवाई की मांग !

सीतापुर -:  मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम पंचायत काकोरी एक बार फिर अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। ग्राम निवासी रवि प्रकाश सिंह पुत्र रजनीश प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर को शपथ पत्र सौंपकर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार और बंदरबांट का खुलासा करते हुए जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है कि ग्राम प्रधान व वर्तमान सचिव सोमपाल और पूर्व में तैनात सचिवों ने परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर नियम विरुद्ध भुगतान किए। विकास कार्यों हेतु आवंटित राशि का मनमाना बंदरबांट कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। शिकायती पत्र में कहा गया है कि पंचायत में मनरेगा योजना में रोजगार सेवक व पंचायत सहायक स्वयं मजदूरों की जगह खड़े होकर हाजिरी लगाते हैं।

शिकायत में लगे गंभीर आरोप

नल मरम्मत व रिबोर के नाम पर 14 लाख रुपये से अधिक का भुगतान, जबकि धरातल पर कार्य नलों की संख्या कम बताई जा रही है। और रसोइया नीलम के नाम पर 09/10/2021 को 3672 रुपये मजदूरी के नाम पर निकाले गए। वही ग्राम प्रधान किरन देवी के व्यक्तिगत खाते पर मानदेय के अतिरिक्त ग्राम निधि से: 15/11/2021 को 44,760 रुपये और 27/01/2022 को 63,600 रुपये तथा 16/04/2022 को 94,165 रुपये का भुगतान किया गया।

परिजनों व रिश्तेदारों के नाम पर भुगतान के आरोप

राघवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह – 8,232 रुपये, राघवेंद्र सिंह पुत्र विजय करन सिंह – 48,989 रुपये, शैलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र विजय करन सिंह – 50,311 रुपये, संगीता सिंह पत्नी शैलेन्द्र सिंह – 13,272 रुपये, रिंकी सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह – 16,044 रुपये, शीलू सिंह पत्नी धीरेंद्र सिंह – 28,386 रुपये, अभय सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह – 39,276 रुपये, वंदना मिश्रा पुत्री श्रीपाल मिश्रा (7 वर्ष पूर्व विवाह) – 6,528 रुपये आरोप है कि ग्राम प्रधान किरन देवी ने स्वयम समेत परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर मजदूरी का भुगतान निकालकर लाखों की बंदरबांट की है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button