एलओसी से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, जाने पूरी खबर

पुंछ। एलओसी से पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, जाने पूरी खबर, भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। उससे खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही है। सोमवार को पुंछ जिले से लगी एलओसी पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके बाद उसे सेना के जवानों ने पकड़ लिया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी पहचान दिशा पुत्र साजिद निवासी हजेरा पाकिस्तान के तौर पर हुई है।
खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
उसके सीमापार करने के मकसद के बारे में जांच हो रही है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सुरक्षाबलों ने बताया कि रविवार को औचक नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसे सतर्क पुलिस दल ने पकड़ लिया।
अखिलेश बोलें: ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं….
उसकी पहचान शोपियां के थोकर निवासी शाहिद ठोकर के रूप में हुई है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार गिरफ्तार किया गया आतंकवादी एक वर्गीकृत आतंकवादी है। वह हाल ही में लश्कर में शामिल हुआ था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।





