अंतराष्ट्रीय

लोग समझते हैं बेटे की गर्लफ्रेंड

लॉस एंजेलिस. महिला की उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं? हमें उम्मीद है कि आप भी सोच में पड़ गए होंगे. लॉस एंजेलिस की इस महिला की उम्र का अंदाजा लगाना बच्चों का काम बिल्कुल भी नहीं है. इस महिला को देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी धोखा खा जाते हैं.

तस्वीर में बेहद फिट और हॉट दिख रही इस महिला का नाम लेस्ली कार्लटन है. लेस्ली दिखने में लगभग 35-40 साल की लगती हैं, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि लेस्ली के सबसे बड़े बेटे की उम्र ही 44 साल है और लेस्ली खुद 62 साल की हैं. लेस्ली की उम्र जानकर आप भी हैरान रह गए न! लेस्ली बताती हैं कि जब वे लोगों को अपनी सही उम्र बताती हैं तो कोई उनकी बात पर विश्वास ही नहीं करता है.

लेस्ली कार्लटन अपना ज्यादातर समय अपने बच्चों के घर बाली, इंडोनेशिया और लॉस एंजेलिस में बिताती हैं. लेस्ली ने बताया कि वे 17 वर्ष की उम्र में पहली बार मां बनी थीं. 2 साल बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था.

लेस्ली ने बताया कि हाई स्कूल में पढ़ने के दौरान मात्र 16 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी. लेस्ली जब अपने बेटों के साथ कहीं जाती हैं तो लोग उन्हें बेटों की गर्लफ्रेंड समझ बैठते हैं, जबकि अब तो वे अपने बेटों के बच्चों की दादी बन चुकी हैं.
लेस्ली कार्लटन के साथ के लोग अब बिल्कुल बुजुर्ग की तरह दिखते हैं. उन्हें इस बात का गर्व है कि वे आज भी युवा महिलाओं को टक्कर देती हैं. वे अपनी पोतियों की स्ट्रांग दादी बनकर काफी खुश हैं.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button