कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची वड्यूडा गांव, भूस्खलन पीड़ितों से मिलीं और बंटवाई राहत सामग्री !
अल्मोड़ा – : (सोमेश्वर ) -: कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या बुधवार को स्याहीदेवी मंडल स्थित वड्यूडा गांव पहुंची। उन्होंने अतिवृष्टि और भीषण भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मंत्री ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत सामग्री वितरित की। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक त्वरित और हर संभव शासकीय सहायता बिना विलंब पहुंचाई जाए। रेखा आर्या ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार प्राकृतिक आपदा से हुए जान-माल के नुकसान को लेकर गंभीर है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावितों को हर संभव सहायता अविलंब दी जाए।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष स्याहीदेवी गणेश जलाल, प्रधान प्रतिनिधि वड्यूडा भास्कर राम, बूथ अध्यक्ष सूरज कुमार, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन पाठक, मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, नरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जलाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेश बराकोटी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पप्पू नेगी, ग्राम प्रधान महेला हेम जोशी, प्रधान बेह प्रदीप पालनी, प्रधान बडगलभट्ट नवीन भट्ट, प्रधान प्रतिनिधि कोटुली पान सिंह बिष्ट, प्रधान भाटगाड़ सूरज अलमिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
